आरक्षण करवाने के लिए कॉल करें

+1 2403831803 सोमवार से शुक्रवार: 09h30 - 23h00 GMT+1
शनिवार से रविवार: 12h00 - 22h00 GMT+1

सभी EnGrande S.L. इंटरनेट साइटों के लिए नियम व शर्तें

I. अनुबंध की सामान्य शर्तें

I. प्रदत्त सेवाओं का विवरण

इस वेबसाइट को "EnGrande, Sociedad Limitada" (इसके बाद बतौर "EnGrande" संदर्भित) के द्वारा निर्मित और प्रबंधित किया जाता है, और इस कंपनी से संबंधित नाम, इनके लोगो और वेबसाइट www.30budapest.com, www.30granada.com, www.30lyon.com, www.30madrid.com, www.30valencia.com, www.amsterdam30.com, www.andorra30.com, www.antwerp30.com, www.apartmentsi.com, www.athens30.com, www.bangkok30.com, www.barcelona30.com, www.berlin30.com, www.bilbao30.com, www.bologna30.com, www.brugge30.com, www.brussels30.com, www.budgetplaces.com, www.budgetplaces.com.au, www.budgetplaces.mobi, www.budgetplaces.net, www.buenosaires30.com, www.cannes30.com, www.cologne30.com, www.copenhagen30.com, www.cordoba30.com, www.cork30.com, www.dublin30.com, www.edinburgh30.com, www.florence30.com, www.frankfurt30.com, www.geneva50.com, www.glasgow30.com, www.istanbul30.com, www.krakow30.com, www.lisbon30.com, www.liverpool30.com, www.london30.com, www.losangeles30.com, www.malaga30.com, www.malta30.com, www.manchester30.com, www.marrakech30.com, www.marseille30.com, www.melbourne50.com, www.miami50.com, www.milan30.com, www.montreal50.com, www.munich30.com, www.napoli30.com, www.newyork50.com, www.nice30.com, www.palermo30.com, www.paris35.com, www.pisa30.com, www.porto30.com, www.prague30.com, www.riodejaneiro30.com, www.rome30.com, www.rotterdam30.com, www.saintpetersburg30.com, www.salamanca30.com, www.salzburg30.com, www.sanfrancisco50.com, www.sevilla30.com, www.singapore30.com, www.stockholm30.com, www.sydney50.com, www.toronto50.com, www.toulouse30.com, www.vancouver50.com, www.venice35.com, www.vienna35.com, www.warsaw30.com, www.zaragoza30.com, www.zurich30.com हैं. होटल, होस्टल, बिस्तर व नाश्ते, अपार्टमेंट और ग्रामीण अतिथि गृह के लिए आवास आरक्षण सेवा देने के लिए आवास प्रदाताओं और साइट यूजर्स के बीच हम बतौर मध्यस्थ का काम करते हैं. हमारी सेवा आवास स्वामियों के द्वारा दी गई जानकारी पर आधारित है. हमने यह सुनिश्चित करने का पूरा प्रयास किया है कि इस वेबसाइट पर दी जा रही सूचना पूरी तरह से सही हो. EnGrande न तो तृतीय पक्षों द्वारा प्रदत्त सूचना के लिए और न ही सेवाओं में किसी प्रकार के व्यवधान के लिए किसी तरह की जिम्मेदारी स्वीकार करता है.

उल्लिखित वेबसाइटें, उनकी अंतर्वस्तुएँ और उपलब्ध सूचना देने के लिए प्रयुक्त आधारभूत ढाँचा केवल "EnGrande, Sociedad Limitada" की संपत्ति है. यूजर एतद् द्वारा निजी उद्देश्यों के लिए इस वेबसाइट के उपयोग के लिए सहमत है जिसमें यूजर का प्रत्यक्ष या परोक्ष वित्तीय प्राप्ति शामिल नहीं है. यूजर इस वेबसाइट का उपयोग कानूनी तरीके से करने के लिए सहमत है और इन शर्तों और कानून के निषिद्ध कोई उपयोग नहीं करेगा.

2. गोपनीयता

अधिक सूचना के लिए कृपया निम्नलिखित खंड देखें: "II. गोपनीयता नीति (नीचे).

3. क्रेडिट कार्ड गारंटी

हमारे सहकार्यता आवास के लिए यूजर के क्रेडिट कार्ड का विवरण चाहिए, ताकि आरक्षण सुनिश्चित किया जा सके. यह सूचना सीधे उस आवास पर भेजी जाती है जहाँ आरक्षण किया गया है*.

आरक्षण कराने के दौरान, क्लाइंट सीधे चयनित आवास के साथ एक अनुबंध को स्वीकार करता है. "EnGrande, Sociedad Limitada" क्लाइंट के क्रेडिट कार्ड से सीधे कुल आरक्षण की लागत का 10% और 25% के बीच पूर्वभुगतान के रूप में मध्यस्थता सेवा के लिए काट लेगा. जब यह संपन्न हो जाता है तो इसका अर्थ हुआ कि आरक्षण की पुष्टि हो चुकी है और आपके आरक्षण की तिथियों के लिए आवास उपलब्धता ब्लॉक करके रखा जाएगा. कुल शुल्क की शेष राशि आवास पर आपके आगमन पर सीधे भुगतान की जाएगी (जबतक कि अन्यथा नहीं बताया गया हो).

*हमारे पास VeriSign से 'सिक्योर सॉकेट्स लेयर' (SSL) सॉफ्टवेयर है जो इंटरनेट द्वारा भेजे गए क्रेडिट कार्ड डेटा की एन्क्रिप्शन की गारंटी देता है और इस सूचना में किसी तृतीय पक्ष की पहुँच को रोकता है. यह सॉफ्टवेयर सुनिश्चित करता है कि हर विनिमय 100% सुरक्षित रहे.

पूर्व-प्राधिकरण

कुछ होटल की नीति आरक्षण की पुष्टि के लिए क्रेडिट कार्ड का पूर्व-प्राधिकरण पाने की रहती है. क्लाइंट की आगमन तिथि के पहले वे ऐसा कर सकते हैं ताकि जाँच सकें कि कार्ड अभी भी मान्य है और निश्चित कर सकें कि आरक्षण में लगने वाली राशि को पूरा करने के लिए कार्ड में पर्याप्त क्रेडिट शेष है. यदि कार्ड मान्य नहीं है या आगमन पर भुगतान की राशि पूरा करने के लिए पर्याप्त क्रेडिट मौजूद नहीं है, हम क्लाइंट से आग्रह करते हैं कि वे आवास से संपर्क करें और किसी मान्य कार्ड के विवरण दें. यदि इस पूर्व-प्राधिकरण प्रक्रिया के दौरान कोई त्रुटि आती है, तो होटल आरक्षण रद्द कर सकता है. इसलिए यह बहुत महत्वपूर्ण है कि क्लाइंट सुनिश्चित करे कि आरक्षण प्रक्रिया के दौरान प्रयुक्त क्रेडिट कार्ड मान्य है और उसमें आगमन की तिथि के समय तक पर्याप्त क्रेडिट बचा रहे ताकि आरक्षण होने से बचा जा सके.

PayPal भुगतान शर्तें
आरक्षण रद्द किए जाने से बचने के लिए ग्राहक को जरूर सुनिश्चित करना चाहिए कि हमारे साथ हुआ बिलिंग अनुबंध चेक-आउट तिथि बीत जाने तक सक्रिय करता है.

4. रद्द करने और नहीं पहुँचने के संबंध में नीति

कृपया यह जानकारी रखें कि सभी आवास के स्वयं के रद्द किए जाने की अपनी नीतियाँ होती हैं, जिनका विवरण वेब पृष्ठ पर बुकिंग प्रक्रिया के दौरान और पुष्टिकरण ईमेल में भी दिखाया गया है.

आरक्षण को रद्द करने के लिए reservations@budgetplaces.com पर ईमेल के द्वारा लिखित अधिसूचना को पुष्टिकरण ईमेल पर दिखाए गए रूप में आवास की रद्द करने की नीति के द्वारा, समय के भीतर भेजी जानी चाहिए. कृपया पुष्टिकरण ई-मेल जाँचें, जिसमें आगे की सूचना के लिए लागू रद्द करने की नीति का विवरण दिया हुआ है.

क्लाइंट स्वतः रद्द करने की सुविधा का उपयोग करके भी आरक्षण रद्द कर सकते हैं. वेबसाइट जहाँ आपने आरक्षण कराया है पर My budgetplaces खंड में जाएँ और अपना ई-मेल दर्ज करें. आप एक URL लिंक युक्त ई-मेल स्वतः पाएँगे. उस ई-मेल को खोलें और अपने आरक्षण विवरण की पहुँच के लिए लिंक पर क्लिक करें (नोट: EnGrande वेबसाइट पर आपके द्वारा किए गए सभी आरक्षण सूचीबद्ध किए जाएँगे; कृपया सुनिश्चित करें कि आपने सही आरक्षण चुना है). रद्द करें बटन क्लिक करें. आप इसके बाद एक स्वतः उत्पन्न ई-मेल पाएँगे जिसमें रद्द करने की पुष्टि युक्त आरक्षण के विवरण दिए जाएँगे. कृपया नोट करें, आवास की रद्द करने की नीति इस सुविधा के उपयोग पर भी लागू है.

ठहरने हेतु आरक्षण के लिए ऑनलाइन भुगतान की गई राशि के बराबर दंड स्वरूप शुल्क रद्द करने के लिए लगेगा जो आवास पर रहने के लिए कुल लागत का 10% से 25% के बीच होता है. आंशिक रद्द करने की स्थिति में, दंड स्वरूप शुल्क आनुपातिक रूप से कम हो जाएगा.

यदि आरक्षण प्रक्रिया के दौरान और आरक्षण पुष्टिकरण में बताए गए रद्द करने की नीति में निर्दिष्ट दिन को अधिसूचित करके 12:00 दोपहर (आवास पर स्थानीय समय) के पहले रद्द किया जाता है, तो क्लाइंट EnGrande द्वारा संचालित भविष्य के आरक्षण के लिए वह छूट ऑफर प्राप्त करेगा जो दंड स्वरूप शुल्क के बराबर होगा जिसे ऑनलाइन भुगतान के लिए उपयोग किया जा सकता है. यह छूट ऑफर 6 महीनों की अवधि के मान्य होगा. कृपया नोट करें कि हम कम से कम €1 शुल्क के रूप में हर आरक्षण के लिए लेंगे. EnGrande विवेकानुसार क्लाइंट को रिवार्ड नहीं देने का अधिकार सुरक्षित रखता है.

यदि आरक्षण प्रक्रिया के दौरान और आरक्षण पुष्टिकरण में बताए गए रद्द करने की नीति में निर्दिष्ट दिन को 12:00 दोपहर (आवास पर स्थानीय समय) के पहले रद्द किया जाता है, या क्लाइंट आरक्षण पुष्टिकरण में आवास द्वारा निर्दिष्ट रद्द करने की अवधि के भीतर बिना हमें संपर्क किए उपस्थित नहीं (नो-शो) होता है, तो वह आवास रद्द करने की शर्तों के अनुसार दंड स्वरूप शुल्क लेगा. ऑनलाइन भुगतान की गई राशि को वापस नहीं किया जाएगा. छूट ऑफर से क्लाइंट को कोई फायदा नहीं होगा. यदि क्लाइंट अपने आरक्षण का उपयोग आगमन के बाद नहीं करना चाहता है, या इसके किसी हिस्से का उपयोग करना चाहता है, आवास स्वामी को उनकी अपनी नीति के मुताबिक क्षतिपूर्ति पाने का अधिकार है. दोनों स्थितियों में, ऑनलाइन भुगतान की गई राशि वापस नहीं की जाएगी.

EnGrande सद् इच्छा के साथ बतौर मध्यस्थ आपके आरक्षण के लिए अनुबंध रूप में काम करता है, जिसकी पुनः आवास प्रदाता के द्वारा पुष्टि की जाती है. आवास प्रदाता अंततः आवास देने के लिए जिम्मेदार है, और यह आवास प्रदाता का एकल दायित्व है कि आवास से संबंधित अंतिम प्रावधान के किसी परिस्थिति के संदर्भ में उत्तरदायी बने. EnGrande "रद्द करना और नहीं पहुँचने के संबंध में नीति" शीर्षक से यूजर की पारस्परिकता से संबंधित उपबंध में ठहरने से संबंधित किए गए भुगतान की केवल जबावदेही मानता है. सूचना के प्रावधान में बतौर मध्यस्थ यदि जब कभी भी EnGrande की तरफ से कोई गलती या लापरवाही बरती जाती है, EnGrande केवल उस ग्राहक के द्वारा ऑनलाइन पूर्व भुगतान की गई राशि की अधिकतम मात्रा के लिए जवाबदेह होगा.

रद्द शुल्क से सुरक्षा का भुगतान करके किसी कारण से आपको बुकिंग प्रक्रिया और साथ ही पुष्टि ईमेल के दौरान बताए समय के अंदर आरक्षण रद्द करना पड़ता है, तो हम आपको ऑनलाइन भुगतान की गई राशि वापस कर देंगे; अन्यथा वही राशि आपके My Budgetplaces खाता में क्रेडिट कर दी जाएगी. समय सीमा के बाद या पहुँच नहीं पाने (नो-शो) की स्थिति में रद्द करने से प्रतिष्ठान द्वारा लिया जानेवाला शुल्क देना होगा, आपके द्वारा ऑनलाइन भुगतान की गई राशि वापस नहीं की जाएगी और आपको छूट का फायदा नहीं मिलेगा. रद्द सुरक्षा शुल्क वापसी योग्य नहीं.

यदि नहीं वापसी योग्य आरक्षण रद्द किया जाता है तो ऑनलाइन भुगतान की गई राशि वापस नहीं की जाएगी, आपको छूट का फायदा नहीं मिलेगा और होटल के द्वारा आपसे बची राशि का 100% शुल्क के रूप में लिया जाएगा (यदि आरक्षण किए जाने वक्त यह पहले ही शुल्क के रूप में नहीं लिया जा चुका है).

5. उपभोक्ता दायित्व

किसी शिकायत से निपटने के क्रम में, उपभोक्ता या यूजर को उनके दायित्व के बारे में सेवा प्रदाता के नाम से शिकायत प्रपत्र या किसी दूसरे तरीके से लिखित साधनों से जिसमें उस स्थान पर संविदा के उल्लंघन का अनुभव बताया गया हो, को आगमन तिथि के 48 घंटे की अधिकतम अवधि के भीतर और यथासंभव शीघ्र प्रश्न में निहित सेवा प्रदाता (आरक्षित आवास) और EnGrande दोनों को प्रस्तुत करने के लिए सूचित किया जाता है. यदि उपभोक्ता अपनी शिकायत को दिए गए समय और बतायी गई विधि से संप्रेषित करने में विफल रहता है, उन्हें स्थापित सामान्य प्रमाण मापदंड के अनुसार कथित अनुबंध के उल्लंघन को साबित करने में समर्थ होना चाहिए, अथवा इस संबंध में संचार करने में उनकी विफलता के द्वारा हुई क्षति या उसमें वृद्धि उपभोक्ता की जिम्मेदारी होगी.

6. आरक्षण में परिवर्तन

यदि क्लाइंट अपने द्वारा किए गए आरक्षण में परिवर्तन चाहता है, तो आरक्षण के समय उपयोग किए गए ईमेल पता पर ही उन्हें reservations@budgetplaces.com पर आरक्षण प्रक्रिया के दौरान और पुष्टिकरण ईमेल में बताए गए समय के भीतर वांछित परिवर्तनों को निर्दिष्ट करते हुए जरूर भेजना चाहिए. किसी आरक्षण में परिवर्तन मौजूदा उपलब्धता, किराए, शर्तों और किसी जारी विशेष प्रस्ताव या छूट के आधार पर किया जाएगा. यदि बदले गए आरक्षण के लिए ऑनलाइन भुगतान की जानेवाली राशि मूल भुगतान से कम है तो दंडस्वरूप शुल्क के रूप में इस अंतर को हमारी वेबसाइट से भविष्य में किए जानेवाले आरक्षण के लिए छूट के रूप में उपयोग करने के लिए दिया जाएगा. रद्द करने से सुरक्षा शुल्क का भुगतान करने पर यह अंतर वापस कर दिया जाएगा. यदि मूल पूर्वभुगतान की तुलना में बदले गए आरक्षण के लिए ऑनलाइन भुगतान की जानेवाली राशि अधिक रहती है तो आपसे इस अंतर के बराबर की राशि ली जाएगी. हम आपको सूचित करते हैं कि आरक्षण संपुष्टि ईमेल में बताए गए समय के बीतने के बाद, हम आरक्षण में परिवर्तन के लिए आग्रह स्वीकार नहीं कर सकते हैं, और ऑनलाइन भुगतान की गई आंशिक राशि लौटायी नहीं जाएगी.

आरक्षण में परिवर्तन, जहाँ लोगों और रातों की संख्या मूल आरक्षण में कम किए जाते हैं, को आंशिक रद्द करने की तरह लिया जाएगा और इसके परिणामस्वरूप रद्द करना और नहीं उपस्थित होने की (नो-शो) नीति (उपबंध 4) को आनुपातिक रूप से लागू किया जाएगा.

वापसी संभव नहीं वाले आरक्षण में परिवर्तन संभव नहीं है.

7. दायित्व अस्वीकरण

EnGrande इस बेव पृष्ठ पर बताए गयी सेवाओं के अनुबंध के लिए बतौर मध्यस्थ (अथवा) बिचौलिया काम करता है. किसी भी परिस्थिति में EnGrande प्रत्येक आपूर्तिकर्ता द्वारा स्थापित (आरक्षित आवास) अनुबंध की शर्तों में परिवर्तन नहीं कर सकती है.

तस्वीरें और सूचना जो हमारे वेब पृष्ठ पर दिखती हैं वह सीधे आवास, होटल और अन्य आपूर्तिकर्ताओं द्वारा संबंधित देशों में लागू कानूनों के मुताबिक दी गई हैं. इस वेब साइट पर सूचना को आवधिक रूप से या तो हमारे द्वारा या हमसे संबद्ध प्रतिष्ठानों या दोनों के संबंधित आपूर्तिकर्ताओं के द्वारा बदला जा सकता है.

परिवहन कंपनियों, होटल, अपार्टमेंट और हमें सेवा प्रदान करने वाले सभी, हमारे साथ केवल अनुबंध के अधीन हैं और न तो हमारे प्रतिनिधि हैं और न हीं हमारे संबद्ध कंपनियों या एसोसिएट के द्वारा नियुक्त किए गए हैं, और हमारा कार्य मध्यस्थ और/या बिचौलिए के रूप में सीमित है. हम किसी गलती, कमी, वादा, गारंटी, विफलता के लिए जिम्मेदार नहीं है जो हमारे किसी प्रदाताओं के द्वारा किए गए किसी वादे या लापरवाही की वजह से हुई है. हम किसी प्रकार की निजी क्षति, मृत्यु, सामानों का नुकसान या किसी प्रकार के वित्तीय या प्रदाताओं या उनकी सेवाओं के कारण हुए किसी नुकसान के लिए जिम्मेदार नहीं ठहराए जाएँगे.

8. ट्रेडमार्क्स, कॉपीराइट, लिंक, लागू कानून

इस वेबसाइट की सभी सामग्रियाँ (साथ ही संगठन और वेबसाइट का लेआउट ) Travessera de Gràcia, 17-21, 7º, 08017 Barcelona, Spain स्थित "EnGrande, Sociedad Limitada" के द्वारा उपयोग हेतु स्वामित्व में और कॉपीराइट तथा लाइसेंस के अधीन है. सर्वाधिकार सुरक्षित. www.30budapest.com, www.30granada.com, www.30lyon.com, www.30madrid.com, www.30valencia.com, www.amsterdam30.com, www.andorra30.com, www.antwerp30.com, www.apartmentsi.com, www.athens30.com, www.bangkok30.com, www.barcelona30.com, www.berlin30.com, www.bilbao30.com, www.bologna30.com, www.brugge30.com, www.brussels30.com, www.budgetplaces.com, www.budgetplaces.com.au, www.budgetplaces.mobi, www.budgetplaces.net, www.buenosaires30.com, www.cannes30.com, www.cologne30.com, www.copenhagen30.com, www.cordoba30.com, www.cork30.com, www.dublin30.com, www.edinburgh30.com, www.florence30.com, www.frankfurt30.com, www.geneva50.com, www.glasgow30.com, www.istanbul30.com, www.krakow30.com, www.lisbon30.com, www.liverpool30.com, www.london30.com, www.losangeles30.com, www.malaga30.com, www.malta30.com, www.manchester30.com, www.marrakech30.com, www.marseille30.com, www.melbourne50.com, www.miami50.com, www.milan30.com, www.montreal50.com, www.munich30.com, www.napoli30.com, www.newyork50.com, www.nice30.com, www.palermo30.com, www.paris35.com, www.pisa30.com, www.porto30.com, www.prague30.com, www.riodejaneiro30.com, www.rome30.com, www.rotterdam30.com, www.saintpetersburg30.com, www.salamanca30.com, www.salzburg30.com, www.sanfrancisco50.com, www.sevilla30.com, www.singapore30.com, www.stockholm30.com, www.sydney50.com, www.toronto50.com, www.toulouse30.com, www.vancouver50.com, www.venice35.com, www.vienna35.com, www.warsaw30.com, www.zaragoza30.com, www.zurich30.com और उनसे जुड़े लोगो "EnGrande, Sociedad Limitada" के पंजीकृत वाणिज्यिक ट्रेडमार्क या नाम हैं. इस वेबसाइट पर वर्णित उत्पादों और कंपनियों के नाम भी पंजीकृत वाणिज्यिक ट्रेडमार्क हो सकते हैं. इस वेबसाइट पर स्थित सामग्री के कॉपीराइट हमारे संबद्ध प्रतिष्ठानों, आपूर्तिकर्ताओं, या हमारे, EnGrande, S.L., पास है जबतक अन्यथा नहीं निर्दिष्ट हो.

इस वेबसाइट से डाउनलोड की जाने वाली सूचना विशेष रूप से निजी और गैर-वाणिज्यिक उपयोग के लिए दी गई है. आप इस वेब साइट से प्राप्त किसी सूचना, सॉफ्टवेयर, यूजर की सूची, डेटाबेस या अन्य सूची, उत्पादों या सेवाओं का रूपांतरण, कॉपी, वितरण, संचारण, प्रदर्शन, कार्यान्यवयन, पुनरुत्पादन, प्रकाशन, लाइसेंसीकरण, व्युत्पन्न कार्य का जनन, किसी दूसरे वेब पृष्ठ में फ्रेमिंग, किसी दूसरे वेबसाइटों पर उपयोग, हस्तांतरण या विक्रय नहीं कर सकते हैं. EnGrande, S.L. के द्वारा लिखित अनुमति के बिना यूजर कॉपीराइट के अधीन सामग्रियों का पुनरुत्पादन, वितरण या प्रेषण या इस वेबसाइट के पासवर्ड संरक्षित, सुरक्षित या असार्वजनिक क्षेत्रों की पहुँच या पहुँच पाने का प्रयास नहीं करेगा.

इस वेबसाइट में दूसरे वेबसाइटों के हाइपरलिंक या तृतीय पक्षों से जुड़ी सूचनाएँ हो सकती हैं जो हमसे असंबंधित दूसरी कंपनियों के हो सकते हैं, और जिसे बतौर संदर्भ और सामान्य सूचना के लिए दिया जा सकता है, जिसपर हमारा आत्यंतिक रूप से कोई नियंत्रण नहीं रहता है, और हम किसी भी प्रकार से उनकी अंतर्वस्तु या उनके उपयोग के लिए जिम्मेदार नहीं हैं. यह तथ्य, कि हाइपरलिंक दूसरे वेबसाइटों से शामिल किए गए हैं, का किसी भी प्रकार से निहितार्थ नहीं है कि EnGrande SL उनकी अंतर्वस्तु को स्वीकृति देता है या दिए गए कंपनियों के साथ यह किसी प्रकार का संबंध रखता है.

EnGrande, S.L. बतौर एक कंपनी स्पेन में पंजीकृत है और इस प्रकार स्पैनिश कानूनों और यूरोपीय संघ के न्यायक्षेत्र के अधीन है. किसी भी विवाद के समाधान के लिए न्यायालय की कार्यवाहियाँ और न्यायाधिकरण हर मुद्दे के लिए हमेशा वैसी होंगी जैसा कि स्पैनिश कानून में वर्णित है.

9. कार्बन न्यूट्रल प्रोजेक्ट:

किसी भी परिस्थिति में कार्बन न्यूट्रल प्रोजेक्ट के लिए किया गया भुगतान वापस नहीं किया जाएगा.

10. छूट:

क्लाइंट द्वारा दी गई छूट आपके My budgetplaces प्रोफाइल में दिखेगा जो budgetplaces.com पर किए जाने वाले भविष्य के आरक्षणों के लिए प्रयोग किया जा सकता है. दी गई सभी छूट जारी करने की तिथि से 6 महीनों के लिए मान्य होती है. छूट को केवल नए आरक्षण के लिए उपयोग किया जा सकता है, न कि मौजूदा आरक्षणों में किसी परिवर्तन के लिए. छूट को आपके अगले आरक्षणों के लिए ऑनलाइन भुगतान की गई राशि के लिए उपयोग किया जा सकता है, जबतक यह खत्म न हो जाए या समय सीमा समाप्त न हो जाए, यह ध्यान में रखते हुए कि हम आपके क्रेडिट कार्ड से 1€ की न्यूनतम राशि हर किए गए आरक्षण पर जरूर शुल्क के रूप में लेंगे. अपने पत्राचार में, EnGrande अपने छूट को बतौर क्रेडिट दिखाएगा.

II. गोपनीयता नीति:

1. गोपनीयता नीति:

Spanish Data Protection & Personal Privacy Law 15/1999 के अंतर्गत, EnGrande, S.L. सुनिश्चित करता है कि सभी निजी सूचनाएँ सुरक्षित डेटा बेस में जमा की गयी हैं और इन्हें केवल आपके आरक्षण की प्रक्रिया, आपकी आरक्षण स्थिति के बारे में आपको सूचना देने, भविष्य के EnGrande के प्रमोशन और गतिविधियों के बारे में आपको बताने, आपके आवास पर ठहरने के दौरान गुणवत्ता नियंत्रण के उद्देश्य के लिए उपयोग की जाती है.

आपके आरक्षण की प्रक्रिया आगे बढ़ाने के लिए, EnGrande, S.L. आपके क्रेडिट कार्ड विवरण और निजी सूचनाओं को आरक्षित किए गए आवास के साथ संचारित करने के लिए बाध्य है. (आपके क्रेडिट कार्ड के विवरण होटल के एक्स्ट्रानेट से आपके आरक्षण के समाप्ति के 7 दिनों के बाद मिटा दिए जाते हैं). क्रेडिट कार्ड के विवरण को आरक्षण अनुबंध के नियम और शर्तों के लिए अनुप्रयुक्त उद्देश्यों के लिए एकल और विशेष रूप से प्रयोग किया जाता है.

जैसा कि Spanish Data Protection & Personal Privacy Law 15/1999 की धारा 34e में वर्णित है, क्लाइंट बताए गए नियम व शर्तों के अधीन पूर्वकथित प्राप्तकर्ताओं के साथ अपने निजी विवरण को हस्तांतरित करने के लिए अपनी सहमित देता है. EnGrande, S.L. सुनिश्चित करता है कि सभी निजी सूचनाएँ गुप्त रखी जाएँ और यह सूचना को उचित सुरक्षा उपायों के साथ सुरक्षित सर्वर पर जमा किया जाए ताकि किसी तीसरे पक्ष के द्वारा अनधिकृत पहुँच को रोका जा सके.

आपको इस सूचना में संशोधन, सुधार या विलोपन हेतु आग्रह करने का अधिकार है जो आप यहाँ लिखित आग्रह भेजकर कर सकते हैं: EnGrande, S.L., Travessera de Gràcia, 17-21, 7º, 08021 Barcelona, Spain. फैक्स: +34 93 200 4876 / 93 380 7617 ई-मेल: “request personal data” विषय के साथ info@budgetplaces.com पर ई-मेल करें.

2. क्रेडिट कार्ड सूचना:

हम पूर्वभुगतान सीधे आपके क्रेडिट कार्ड से लेते हैं; आपके क्रेडिट कार्ड की सूचना आपके आरक्षण की गारंटी के लिए महत्वपूर्ण है. शेष राशि को आपको सीधे आवास पर भुगतान (जबतक अन्यथा आरक्षण प्रक्रिया के दौरान और पुष्टिकरण ईमेल में वेब पृष्ठ पर विशेष रूप से बताया नहीं गया हो) करना होगा.

आपके क्रेडिट कार्ड की सूचना हमारे पास सुरक्षित सर्वर के द्वारा पहुँचती है. हम बाज़ार में उपलब्ध सबसे आधुनिक और सुरक्षित तकनीक का उपयोग करते हैं जो निजी और क्रेडिट कार्ड डेटा को गोपित करता है. "VeriSign Secured" में प्रयुक्त गोपन विधि ने SSL प्रमाणपत्र दिया है जिसे आप वेब पर जाँच सकते हैं. अनधिकृत पहुँच के खिलाफ हम अपने सर्वर और अपने नेटवर्क की सुरक्षा करते हैं. इस तरह से हम गारंटी दे सकते हैं कि क्रेडिट कार्ड डेटा भेजने के लिए यह 100% सुरक्षित है.

3. हम आपके ईमेल खाता में ईमेल संदेश कब भेजते हैं?

प्रक्रिया के संपन्न हो जाने के बाद आप एक आरक्षण पुष्टिकरण मेल प्राप्त करेंगे. कृपया इस ईमेल का प्रिंट ले लें और इसे आवास पर पहुँचने पर प्रस्तुत करें. हालाँकि, तकनीकी कारणों से EnGrande इसकी पुष्टि नहीं कर सकता है कि ई-मेल या SMS पुष्टिकरण अपने वांछित स्थल पर पहुँची है या नहीं. यह आरक्षण की वैधता को प्रभावित नहीं करती है.

आपके ठहरने के बाद हम कभी-कभी गुणवत्ता नियंत्रण की प्रक्रिया के लिए ईमेल भेजते हैं. यदि आप हमें अपनी राय देने में रुचि नहीं रखते हैं, कृपया हमें बताएँ और हम आपको भविष्य में ऐसे ईमेल नहीं भेजेंगे.

जब आप अपना आरक्षण कराते हैं, आप विशेष ऑफर और कंपनी के बारे में आपकी पसंद के अनुसार अन्य सूचना युक्त न्यूजलेटर पाने के लिए पंजीकृत कर सकते हैं. किसी भी समय आप इन ईमेल को पाने से रोकने के लिए आग्रह कर सकते हैं. हर ईमेल में एक लिंक होता है जो आपको इस न्यूजलेटर की आपकी सदस्यता को रद्द करने की छूट देता है.

यदि आप इस गोपनीयता नीति या इस डिस्क्लैमर में नियत किसी शर्तों के संबंध में कोई सुझाव या टिप्पणी देना चाहते हैं, कृपया info@budgetplaces.com पर एक ईमेल भेजें.

EnGrande SL, Travessera de Gràcia, 17-21, 7º 08021 Barcelona, Spain
CIF: B-62064845
WEB: www.engrande.com, सर्वाधिकार सुरक्षित.